Friday, 10 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

US-ईरान तनाव पर कांग्रेस नेता सलमान का बयान : बोले- इजराइल को छोड़कर, दुनिया भर के देश चाहते हैं तनाव जल्द खत्म हो

INT News10 July 2026 at 05:51 pm

US-Iran tensions : अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगे क्या कदम उठाएंगे. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा सिर्फ इजराइल को छोड़कर लगभग सभी देशों की यही इच्छा है कि तनाव जल्द खत्म हो और बातचीत के जरिए समाधान निकले, कांग्रेस नेता खुर्शीद ने आगे कहा कि भारत को और ज्यादा खुलकर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए सामने आना चाहिए.

पुराने घटनाक्रम का दिया हवाला

कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भी अमेरिका और ईरान के बीच कई बार तनाव चरम पर पहुंचा, लेकिन अंततः बातचीत और कूटनीति का रास्ता ही अपनाया गया. उन्होंने याद दिलाया कि परमाणु समझौते और क्षेत्रीय वार्ताओं के दौरान भी कई बार हालात बेहद गंभीर हुए, लेकिन दोनों पक्षों ने अंत में संवाद का रास्ता चुना. उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट भी स्थायी नहीं रहेगा और आखिरकार समझौता होकर रहेगा.

भारत की भूमिका पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा कि भारत को इस मुद्दे पर अधिक मुखर भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत की आवाज हमेशा सम्मान के साथ सुनी जाती रही है, लेकिन मौजूदा संकट में भारत की स्पष्ट आवाज सुनाई नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि एक पक्ष भारत को अपना "सभ्यतागत मित्र" बताता है, जबकि दूसरे पक्ष के नेता भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपना करीबी मित्र बताते हैं. ऐसे में भारत की सक्रिय कूटनीतिक भूमिका और अधिक दिखाई देनी चाहिए.

महंगाई और ईंधन संकट की चिंता

कांग्रेस नेता खुर्शीद ने कहा कि युद्ध जैसी स्थिति का सबसे बड़ा असर आम लोगों पर पड़ता है. भारत समेत कई एशियाई देशों को पहले भी बढ़ती ईंधन कीमतों, महंगाई और आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कहा कि किसी भी लंबे संघर्ष से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी, इसलिए सभी देशों को शांति और संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ईरान की ओर से भारत को लेकर कोई शिकायत सुनने को नहीं मिली, जिसे उन्होंने सकारात्मक संकेत बताया. उन्होंने कहा कि धैर्य, कूटनीति और बातचीत ही इस संकट का स्थायी समाधान निकल सकता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका मुर्दाबाद के नारों के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, ईरान के भविष्य पर दुनिया की नजरें