Wednesday, 21 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

हमें जनशक्ति से जनकल्याण करते हुए जनता की हर आकांक्षा को पूरा करना है : प्रधानमंत्री मोदी

INT News20 October 2026 at 07:20 pm

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईपी एक्सटेंशन के डीडीए उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सियावर रामचंद्र के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी के इस पवित्र वातावरण में मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज भारत का कोना-कोना राममय है। गांव-गांव और शहर-शहर रामलीला के रंग में देश डूबा हुआ है।