entertainment
17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी
INT News25 September 2026 at 01:54 pm

मुंबई, 25 सितंबर। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने शुरुआती फिल्मी दिनों को याद करते हुए मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ 1992 में आई फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' में काम किया था। यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस वक्त वह सिर्फ 17 साल की थीं। फिल्म में एक बड़ा डांस नंबर था, जिसको लेकर वह काफी नर्वस भी थीं।