Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

SIR विवाद: राहुल गांधी के सवालों पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार, पूछा- अब सवाल क्यों उठाए जा रहे?

INT News26 September 2026 at 07:36 pm

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. प्रसाद ने कहा कि चुनाव आयोग ने शनिवार (26 सितंबर) को जारी अपने प्रेस नोट में साफ किया है कि SIR से जुड़े फैसले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे. उन्होंने कहा कि SIR की प्रक्रिया 24 जून 2025 को शुरू की गई थी. इसकी शुरुआत बिहार से हुई और बाद में पश्चिम बंगाल समेत दूसरे राज्यों में भी इसे लागू किया गया.

रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग के मुताबिक, 27 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने SIR की प्रक्रिया को सही माना था. रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस, CPI(M) और TMC समेत विपक्षी दलों ने SIR को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, तो अब इस प्रक्रिया पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं. उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.