national · झारखंड
झारखंड में एसआईआर की प्रक्रिया तेज: सीईओ ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
INT News29 September 2026 at 08:26 pm

रांची, 29 सितंबर। एसआईआर-2026 प्रक्रिया को लेकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में वोटर लिस्ट के सत्यापन को आसान बनाने और सभी पात्र भारतीय नागरिकों के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए बूथवार अनमैप्ड वोटर्स और सामने आई गड़बड़ियों से जुड़ा डेटा राजनीतिक दलों के साथ साझा किया गया।