समाचार · बिहार
सेवानिवृत्त IPS विनय कुमार बने बिहार के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

State Chief Information Commissioner Vinay Kumar : बिहार सरकार ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को बिहार का राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही विनय कुमार की राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति औपचारिक रूप से प्रभावी हो गयी है.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में विनय कुमार को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किये जाने की जानकारी दी गयी है. विभाग की निर्धारित प्रक्रिया के तहत नियुक्ति संबंधी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह आदेश जारी किया गया है.
सूचना आयोग की संभालेंगे जिम्मेदारी
राज्य मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में विनय कुमार बिहार राज्य सूचना आयोग की जिम्मेदारी संभालेंगे. सूचना का अधिकार अधिनियम से जुड़े मामलों के निपटारे और आयोग के कामकाज में मुख्य सूचना आयुक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. विनय कुमार के राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त होने के बाद अब वह आयोग के स्तर पर लंबित मामलों और सूचना के अधिकार से जुड़े प्रकरणों के निपटारे की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.
इसे भी पढ़ें : पटना में एटीएस जवान से 5.47 लाख की ठगी, निजी काम के लिए बैंक से लिया था 11 लाख लोन