टांग में गोली मारकर पकड़ा बदमाश अस्पताल से भागा:करनाल में तीसरी मंजिल पर कैदी वार्ड में लगे थे 4 पुलिसकर्मी; 4 जिलों में वांटेड

Spread the love

हरियाणा के करनाल में एनकाउंटर के दौरान टांग में गोली मारकर पकड़ा बदमाश अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने कैदी वार्ड से भाग गया। 25 मई को सीआईए-1 ने उसे पकड़ा था। तब उसके कुल्हे के पास टांग में गोली मारी थी। उसे ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। बताया जा रहा है कि उसकी निगरानी के लिए 4 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी हुई थी। ईलाज के बाद उसे अरेस्ट दिखा कोर्ट से रिमांड पर लेना था। उससे पहले ही 28-29 मई की आधी रात को वो अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाश बेडशीट ओढ़ कर निकला। उसकी फरारी की भनक लगने के बाद से पुलिस ने दौड़-भाग कर रही है। सिविल अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। अस्पताल के पीएमओ बलवान सिंह ने बताया की शुक्रवार तड़के 4 बजे डीएसपी राजीव का फोन आया कि बदमाश भागा है, सीसीटीवी फुटेज चाहिए। पुलिस ने पंजाब के खरड निवासी गुरजीत सिंह को तरावड़ी पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने और लूट के प्रयास के 23 दिन पुराने मामले में पकड़ा था। बदमाश हरियाणा के 4 जिलों करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत व पलवल में हुई पेट्रोल पंप लूट की 5 वारदातों में वांटेड था। उस वार्ड की PHOTOS जहां से बदमाश फरार हुआ…. जानिए…कैसे पेट्रोल पंप से कैश लूटने की कोशिश की तेज डलवाने के बहाने आया, पंप लूटने की कोशिश 2 मई शनिवार की तड़के करीब 4:25 बजे एक अज्ञात युवक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद सेल्समैन से 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया और पैसे भी दे दिए। गांव पड़वाला निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह ऑफिस की तरफ गया, आरोपी उसके पीछे आ गया। बदमाश ने जेब से पिस्टल निकाल तान दी और सारा कैश उसके हवाले करने को कहा। सेल्समैन ने मुकाबला किया तो भागा बदमाश सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी की पिस्टल पर हाथ मार दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव तखाना निवासी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर आरोपी का विरोध किया, जिससे वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी ने फायर कर दिया, लेकिन गोली हवा में निकल गई। घटना के समय पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में बदमाश भाग निकला।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात सुरेश कुमार के अनुसार पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वारदात के बाद आरोपी तुरंत अपनी बाइक पर सवार होकर तरावड़ी टी-प्वाइंट की तरफ फरार हो गया।आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। उस एकनाउंटर की 2 PHOTOS जिसमें CIA ने बदमाश को पकड़ा था 23 दिन बाद कैसे पकड़ा था बदमाश