सहारनपुर में एक लाख के इनामी बदमाश एहसान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ में दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इस दौरान मारे गए बदमाश का साथी भागने में कामयाब रहा। वहीं, एनकाउंटर के दौरान इंस्पेक्टर और सिपाही भी दो-दो गोलियां लगी हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ करीब 4 बजे सरसावा-चिलकाना के बीच डूमवाला गांव के पास हुई। 2 तस्वीरें देखिए…
पुलिस चेकिंग के दौरान एनकाउंटर थाना सरसावा क्षेत्र के पिलखनी और डूमवाला गांव के बीच सूचना मिली कि दो बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पिलखनी से डूमवाला मार्ग पर बदमाशों से पुलिस का आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान एहसान पुत्र-रियासत निवासी गांव कपूरी, थाना नकुड़ को गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, बदमाश के सीने और पैर में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका एक साथी पुलिस का चकमा देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर के हाथ में लगी गोली, सिपाही भी घायल मुठभेड़ में सरसावा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा के बाएं हाथ में दो गोलियां लगी हैं। इसके अलावा हेड कांस्टेबल सोनू भी गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दूसरे फरार बदमाश की तलाश में इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
सहारनपुर में एक लाख का इनामी एहसान एनकाउंटर में ढेर:दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग, इंस्पेक्टर-सिपाही को भी दो-दो गोलियां लगीं
