हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को पोस्टपोन कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होना था। इसके बाद शर्मा को चेयरमैन पद से हटाकर शंकर धुप्पड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई। 27 मई को पदभार संभालने के दो दिन बाद ही शंकर धुप्पड़ ने एचटेट परीक्षा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में धुप्पड़ ने परीक्षा पोस्टपोन करने की पुष्टि की। चेयरमैन ने कहा कि तीन दिन में सैकड़ों ई-मेल बोर्ड के पास आईं। कई लोगों ने कॉल भी किए, कुछ छात्र संगठनों ने ज्ञापन भी दिए। जिसमें कहा कि इतनी धूप में कैसे पेपर देंगे।
इसके अलावा 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) का भी पेपर है। यह डेट क्लैश कर रही थी। इन्हीं सारे फैक्ट्स को देखते हुए फाइल मंगवाई गई और HTET स्थगित करने का फैसला लिया। जल्द ही नई डेट घोषित की जाएंगी। परीक्षा के आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें। उधर, इस फैसले का असर उन 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। डॉ. पवन शर्मा ने ये बनाया था एचटेट परीक्षा का प्लान… 26 को लेटर जारी हुआ, 25 को धुप्पड़ ने की थी जॉइनिंग राज्यपाल की मंजूरी के बाद शंकर लाल धुपड़ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई थी। आदेश 26 मई को पंचकूला से जारी किया गया था। पदभार संभालते वक्त धुप्पड़ ने कहा था- नई शिक्षा नीति को पूर्णरूपेण लागू करना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की प्राथमिकता होगी। पहले ही लेट चल रहा HTET दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच एचटेट परीक्षा-2025 के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 2.45 लाख ने प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी टीचर के लिए आवेदन किया था। यह परीक्षा पिछले साल के लिए होनी है, यानी यह पहले से ही लेट है। अब और लेट होगा। लेवल 1 उन लोगों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाएंगे। लेवल 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए और लेवल 3 पीजीटी के लिए है। क्या है एचटेट-2025, जिसकी परीक्षा की तारीख टाल दी गई… एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : लेवल-I कक्षा 1-5 प्राइमरी टीचर : न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास। साथ में 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा किया होना चाहिए। बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) या ग्रेजुएशन के साथ दो साल का एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा किया होना चाहिए। डिप्लोमा या डिग्री के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेवल-II कक्षा 6-8 टीजीटी (TGT) टीचर : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुशन और बीटीसी/जेबीटी/डी.एड (डिप्लोमा इन एजुकेशन)/डीएलएड डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) किया हो। या बीएलएड (B.El.Ed) की डिग्री संबंधित विषय में पूरी की हो। लेवल-III पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री की हो। एज लिमिट : न्यूनतम : 18 साल अधिकतम : 38 साल सिलेक्शन प्रोसेस : रिटन एग्जाम के बेसिस पर सैलरी : जारी नहीं कट ऑफ : एससी, दिव्यांग : 60% हरियाणा के एससी/फिजिकली चैलेंज्ड उम्मीदवार : 55% अन्य सभी : 60% एग्जाम पैटर्न : एग्जाम मोड : ऑफलाइन एग्जाम टाइप : MCQ लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश निगेटिव मार्किंग : नहीं पिछले छह साल में हुई HTET का इस तरह रहा रिजल्ट… ————————– इस खबर को भी पढ़ें… हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की बदली:शंकर लाल धुपड़ बने चेयरमैन; बोले- शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना मेरी प्राथमिकता हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए शंकर लाल धुपड़ को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद शंकर लाल धुपड़ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
