world
फिलीपींस दौरे पर रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक संबंधों को मिली नई मजबूती, स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी
INT News17 November 2026 at 10:48 pm

मनीला, 17 नवंबर। फिलीपींस की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पहले उन्होंने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, सातवें क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।