national · उत्तर प्रदेश
प्रयागराज के बाद अब सरोजनी नगर लखनऊ में बाबा बागेश्वर का लगेगा दरबार
INT News17 November 2026 at 11:06 pm

लखनऊ, 17 नवंबर। प्रयागराज के बाद अब लखनऊ सरोजनीनगर की धरती दिसंबर में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के एक भव्य आयोजन की साक्षी बनेगी। प्रभु श्रीराम की कृपा, सरोजनीनगर से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 दिसंबर 2026 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पांच दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है।