national · महाराष्ट्र
बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नितेश राणे का तंज, राहुल गांधी के इशारों पर नाच रहा है ठाकरे परिवार
INT News17 November 2026 at 11:14 pm

मुंबई, 17 नवंबर। महाराष्ट्र के बंदरगाह और मत्स्य पालन मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नितेश राणे ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।