national · झारखंड
रांची में रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, छह अफसर एक साथ गिरफ्तार
INT News17 November 2026 at 11:26 pm

रांची, 17 नवंबर। झारखंड की राजधानी रांची में बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाले से जुड़े मामले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने मंगलवार की देर शाम छह पूर्व प्रशासनिक और निबंधन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक साथ छह वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।