sports
धोनी के मेंटॉर बनने से सीएसके को उनके बेशकीमती अनुभव का फायदा मिलेगा : मोंटी पनेसर
INT News17 November 2026 at 11:19 pm

नई दिल्ली, 17 नवंबर। महेंद्र सिंह धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा के बाद पूरे क्रिकेट जगत से उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि माही के मेंटॉर बनने से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को उनके बेशकीमती अनुभव का फायदा मिलेगा।