world
कीर्ति वर्धन सिंह ने मैक्सिम रिजेनकोव से की मुलाकात, देशों के बीच व्यापार, निवेश और पर्यटन बढ़ाने पर हुई चर्चा
INT News17 November 2026 at 11:22 pm

नई दिल्ली, 17 नवंबर। विदेश राज्य मंत्री (एमओएस) कीर्ति वर्धन सिंह ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की। बातचीत में विशेष रूप से व्यापार, निवेश, पर्यटन, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया।