national
गुजरात: एएसआई की हत्या के मामले में महिला पुलिसकर्मी समेत चार गिरफ्तार
INT News17 November 2026 at 11:16 pm

अरावली, 17 नवंबर। 45 वर्षीय असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) की हत्या के आरोप में एक महिला हेड कांस्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला हेड कांस्टेबल उसी पुलिस स्टेशन में तैनात थी, जहां एएसआई काम करते थे। आरोपियों पर एएसआई की हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए उनके शव के साथ उनकी गाड़ी को आग लगाने का आरोप है।