Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

थाने से 50 मीटर दूर ताले तोड़कर चोरी:रतलार में कोरियर ऑफिस से फोन और मोबाइल चोरी, VIDEO; सामान बिखराकर भागे

INT News17 August 2026 at 06:57 pm

रतलाम के स्टेशन रोड थाने से 50 मीटर दूर स्टेडियम मार्केट में रविवार रात रिलायंस कोरियर ऑफिस में चोरी हो गई। बदमाश यहां के शटर के ताले के नकूचे तोड़ अंदर घुसे। सारा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। चोर यहां लगे सीसटीवी कैमरे में कैद हो गए। सोमवार सुबह करीब 9 बजे ऑफिस संचालक संजय जैन ऑफिस पहुंचे। शटर के तालों के नकूचे टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो कोरियर पार्सल व दस्तावेज बिखरे पड़े थे। चोर यहां से ऑफिस का मोबाइल व 500 से 700 रुपए चुरा ले गए। संचालक जैन ने बताया कि शनिवार 15 अगस्त की शाम 6.30 बजे वह ऑफिस बंद करके गए थे। रविवार की छुट्‌टी होने के कारण ऑफिस नहीं खोला। सोमवार सुबह आए तो शटर के नकूचे टूटे मिले। बाद में इन्होंने स्टेशन रोड थाने पर ताले टूटने व चोरी की सूचना दी। दो बदमाश सीसीटीवी में कैद

ऑफिस के बाहर व अंदर सीसीटीवी लगे है। अंदर लगे सीसीटीवी में टोपी लगाए दो बदमाश कैद हुए है। कुछ कैमरे की साइड को बदमाशों ने पलट दिया था। संचालक के अनुसार कोरियर पार्सल भी चोरी हो सकते है। पार्सल का ऑनलाइन रिकॉर्ड देखा जा रहा है। थाने के सामने है स्टेडियम मार्केट

स्टेडियम मार्केट के अंदर शटर के ताले तोड़े गए वह स्टेशन रोड थाने के ठीक सामने है। व्यस्तम व मुख्य रोड भी है। ऐसे में रात में बदमाशों द्वारा थाने से कुछ ही दूरी पर ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देने पर पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान लगा दिए है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।