समाचार · हरियाणा
रोहतक में रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव:हादसे का हुआ शिकार, जीआरपी टीम कर रही कार्रवाई, कल होगा पोस्टमॉर्टम
रोहतक के काठ मंडी पुल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा मिला, जो रेल हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। कल पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी यूपी हॉल गीता कॉलोनी के रूप में हुई। वेद प्रकाश सुबह के समय लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। सूचना के बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक वेद प्रकाश के दो बच्चे है, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। वेद प्रकाश घर में अकेला कमाने वाला था। सुबह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले में कर रही जांच
जीआरपी जांच अधिकारी सुनील नरवाल ने बताया कि उन्हें एक युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव डेड हाउस में रखवा दिया, जिसका कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।