Wednesday, 18 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

गया जी एयरपोर्ट पर रोकी गयी थाईलैंड की महिला यात्री, दस्तावेजों में मिली त्रुटि; बुधवार को होगी वापसी

INT News17 November 2026 at 10:37 pm

Thai woman stopped at Gaya Airport : बैंकॉक से थाई एयरवेज के विमान से गया जी एयरपोर्ट पहुंची थाईलैंड की 32 वर्षीय महिला यात्री को एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गयी. इमीग्रेशन जांच के दौरान उनके दस्तावेजों में त्रुटि पायी गयी, जिसके बाद इमीग्रेशन विभाग ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी. इसके बाद महिला यात्री बून चोएन थी तापा को गया जी एयरपोर्ट पर ही रोककर रखा गया है.

दस्तावेजों में त्रुटि के कारण रोका गया

एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि कागजात में त्रुटि होने के कारण थाईलैंड से आयी महिला यात्री को एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गयी. उन्हें एयरपोर्ट परिसर में ही रखा गया है.

बुधवार को बैंकॉक भेजने की तैयारी

एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार, महिला यात्री को बुधवार को थाई एयरवेज के विमान से वापस बैंकॉक भेजा जायेगा. इमीग्रेशन जांच के दौरान दस्तावेजों में त्रुटि मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है.