Tuesday, 1 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

चंडीगढ़ में 3 ऑफिस में चोरी करने वाला अरेस्ट:लैपटॉप-मोबाइल और आईपैड बरामद, पहले से दर्ज हैं 2 केस; 3 दिन रिमांड पर लिया

INT News1 September 2026 at 09:11 am

चंडीगढ़ पुलिस ने ऑफिसों में चोरी की तीन वारदातों को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ लड्डू (28) निवासी डबल स्टोरी, सेक्टर-1 नया नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे सोने की चेन समेत कई सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सेक्टर-40 के अलग-अलग ऑफिसों को निशाना बनाया था। उसने ऑफिसों के ताले तोड़कर लैपटॉप, आईपैड, टैबलेट, मोबाइल फोन, सोने की चेन और कैश चोरी किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। जानिए पूरा मामला:- पहले से आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के मुताबिक, सूरज उर्फ लड्डू के खिलाफ पहले भी चोरी के 2 मामले दर्ज हैं। इनमें एक केस सेक्टर-39 थाने और दूसरा सेक्टर-17 थाने में दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने मामलों और दूसरी चोरियों में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। सूरज उर्फ लड्डू की उम्र 28 साल है। वह अविवाहित है। उसने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है।