Tuesday, 1 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

OTT Releases (31 Aug - 6 Sept): वीकडे पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, Netflix-Prime पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और सीरीज

INT News1 September 2026 at 09:50 am

OTT Release This Week (31 August to 6 September): अगर इस हफ्ते आपकी वॉचलिस्ट खाली है और मूड कुछ धमाकेदार देखने का है, तो तैयार हो जाइए. 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. सस्पेंस-थ्रिलर से लेकर लोटपोट करने वाली कॉमेडी और दिल छू लेने वाले रोमांस तक - सब कुछ एक ही जगह मिलेगा. तो बस पॉपकॉर्न का बाउल उठाइए, अपनी फेवरेट जगह सेट कीजिए और शुरू हो जाइए इस हफ्ते के बिंज-वॉच मैराथन के लिए.

धमाल 4 (Dhamaal 4) - Netflix

अगर आप कॉमेडी देखने के मूड में हैं तो आपके लिए धमाल 4 बेस्ट हैं. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' इसी हफ्ते  4 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को ओटीटी (नेटफ्लिक्स) पर रिलीज हो रही है. तो इंतजार किसका है, बस अपने परिवार या दोस्तों के साथ देखने के लिए इससे अभी से वॉचलिस्ट में डाले.

गांधारी (Gandhari)- Netflix

अगर आप एक्शन-थ्रिलर पसंद करते है तो, नेटफ्लिक्स में 3 सितम्बर को तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' स्ट्रीम होने जा रही हैं. देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित यह फिल्म एक मां (बानी) के संघर्ष को दर्शाती है, जो अपनी अगवा हुई बेटी को बचाने के लिए मानव तस्करी जैसे खतरनाक अपराधियों से टकरा जाती है.

जगामे संगीतम (Jagamae Sangeetham)- Prime Video

जगामे संगीतम (Jagamae Sangeetham) एक तेलुगु म्यूजिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जो 4 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. अगर आप को म्यूजिक में इंटरेस्ट है और ऐसी ही फिल्में या सीरीज ढूंढ रहे है तो यह आपके वॉचलिस्ट के होनी ही चाहिए. 'बंदिश बैंडिट्स' से प्रेरित इस सीरीज में प्रकाश राज, मधुबाला और मेका श्रीकांत मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह कहानी कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की समृद्ध विरासत, पारिवारिक रिश्तों और आधुनिक संगीत के बीच के टकराव को दर्शाती है.

द कोर्ट (The Court)- Jio Hotstar

अगर आपकी पसंद कोर्ट रूम ड्रामा हैं, तो बेशक यह आपको पसंद आने वाला है. 'द कोर्ट' (The Court) 4 सितंबर को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज हो रही है.  इसकी कहानी याझिनी नाम की एक युवा वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हकलाने की समस्या से जूझते हुए इंसाफ की लड़ाई में अपने ही नामचीन पिता के खिलाफ अदालत में खड़ी होती है. कानूनी दांव-पेंच और पारिवारिक भावनाओं से भरपूर यह सीरीज हिंदी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी.

उन्माधम (Unmadham)- Sony LIV

अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर भाती है, तो आज ही इसे देखने की प्लानिंग कर ले. कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस स्टारर मलयालम साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'उन्माधम' (Unmadham) 4 सितंबर को Sony LIV पर डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है. किरण दास के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस-थ्रिलर की कहानी एक पुलिस अफसर (शैली) और एक पुराने, रहस्यमयी अनसुलझे केस के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म मलयालम के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी.

टर्निंग पॉइंट जनरेशन 9/11 (Turning Point Generation 9/11)

टर्निंग पॉइंट जनरेशन 9/11 9/11 आतंकी हमलों के 25 साल बाद उस पीढ़ी पर पड़े गहरे प्रभाव को दर्शाती है, जो इस त्रासदी के बाद बड़ी हुई. इसमें पीड़ितों के बच्चों, पत्रकारों और सैनिकों के नजरिए से वैश्विक राजनीति व निजी जिंदगियों के बदलाव दिखाए गए हैं. गंभीर व ऐतिहासिक कंटेंट देखने वालों के लिए यह नेटफ्लिक्स पर मस्ट-वॉच डॉक्यूमेंट्री है.

द रनर (The Runner)- Prime Video

गैल गैडोट अभिनीत साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘The Runner’ इस हफ्ते 2 सितंबर 2026 को अमेजन  प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. केविन मैकडोनाल्ड द्वारा निर्देशित यह 85 मिनट की सस्पेंस फिल्म एक मां की कहानी है, जो अपने अगवा बेटे को बचाने के लिए अनजान कॉलर के निर्देशों पर समय के खिलाफ दौड़ती है. सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन वॉच है.

द जेंटलमैन 2 (The Gentle Man 2)

गाय रिची की लोकप्रिय क्राइम-कॉमेडी सीरीज 'द जेंटलमैन' (The Gentlemen) का सीजन 2 इसी हफ्ते 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रहा है. थियो जेम्स और काया स्कोडेलेरियो की शानदार जुगलबंदी, अंडरवर्ल्ड का हाई-स्टेक ड्रामा, तेज रफ्तार ट्विस्ट और तीखा ब्रिटिश ह्यूमर इसे इस वीकेंड एक बेहतरीन बिंज-वॉच बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Release: पॉपकॉर्न कर लीजिए तैयार, 28 अगस्त को OTT पर आ रही हैं ये 9 धांसू फिल्में और वेब सीरीज; मिस मत करना