Tuesday, 1 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खरगोन में 7 दिन से बारिश रुकी:फ्लावरिंग स्टेज में कपास-सोयाबीन की नमी घटी, हल्की जमीन में सिंचाई शुरू

INT News1 September 2026 at 09:30 am

खरगोन जिले में पिछले सात दिनों से बारिश नहीं होने के कारण फसलों पर संकट गहरा गया है। हल्की जमीन में लगी कपास और सोयाबीन की फसलों में नमी तेजी से घट रही है। पथरीली और भूरी मिट्टी वाली जमीन में किसानों ने कपास की सिंचाई शुरू कर दी है। किसान भाव सिंह, तिलोक सेठाना और महेश यादव ने बताया कि फसलें इस समय फ्लावरिंग स्टेज पर हैं। हल्की जमीन में दरारें पड़ गई हैं, जिससे नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई आवश्यक हो गई है। जिले में इस बारिश सीजन में अब तक 25.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सालाना औसत 32.6 इंच से 7 इंच कम है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 22.6 इंच बारिश हुई थी। उमस महसूस की जा रही

खरगोन में पिछले मंगलवार को लगभग डेढ़ इंच (39 मिमी) बारिश हुई थी। वर्तमान में दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और बादलों के कारण उमस महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि बाकी हिस्सों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि, 10 से 12 अगस्त के बीच हुई तेज बारिश के कारण नदियों में पानी का स्तर अच्छा है। जलाशयों में भी रबी सीजन के लिए 73 प्रतिशत जल भराव की स्थिति बेहतर बनी हुई है।