समाचार · छत्तीसगढ़
ED Raid: सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी, भूपेश बघेल के करीबी के घर पहुंची टीम
INT News1 September 2026 at 09:50 am

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) से जुड़े कथित घोटाले के मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व निजी सहायक (PA) से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली. कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की गई.