Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

तिरंगा यात्रा के साथ नशामुक्ति की प्रतिज्ञा ली

INT News14 August 2026 at 05:51 am

खंडवा | पंधाना ब्लाक के गुड़ी संकुल केंद्र अंतर्गत आने वाली स्कूलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ ली। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सुरेखा बहन, जन शिक्षक बसंत पांचाल और संकुल प्राचार्य बोरियाले भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।