Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में मार्कफेड GM को बंधक बनाकर पीटा:ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने घेरा, ₹2 लाख Paytm करवाए; मोबाइल-पर्स भी लूटा

INT News3 September 2026 at 09:30 am

लुधियाना में फिरोजपुर मार्कफेड के जीएम सुरजीत सिंह को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीट दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर रोका और उनसे कैश छीनने के बाद मोबाइल से करीब 2 लाख रुपए पेटीएम के जरिए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद आरोपी उनका मोबाइल और पर्स भी ले गए। गंभीर रूप से घायल GM को इलाज के लिए DMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके शरीर में तीन से चार फ्रैक्चर हैं। घटना के बाद पीड़ित का परिवार और उनके सहकर्मी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब पत्नी की जुबानी जानिए कहानी… परिवार और सहकर्मियों ने कार्रवाई की मांग की घटना के बाद पीड़ित का परिवार और उनके सहकर्मी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।