Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंडला में 24 घंटे में 2.19 इंच बारिश:नर्मदा का जलस्तर 436.02 मीटर पहुंचा, छोटे पुल के ऊपर बहा पानी; प्रशासन अलर्ट

INT News3 September 2026 at 10:47 am

मंडला जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 2.19 इंच बारिश दर्ज की गई है। लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। गुरुवार सुबह 9 बजे नर्मदा का जलस्तर 436.02 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने के कारण छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर से प्रशासन सतर्क नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस, एसडीईआरएफ और होमगार्ड सहित सुरक्षा बलों को नदी किनारे और पानी भरने वाले इलाकों में तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ाई गई है, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल बचाव और राहत की कार्रवाई की जा सके। अब तक 43.14 इंच बारिश भू-संसाधन प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 3 सितंबर तक मंडला जिले में कुल 43.14 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, यह पिछले साल इसी अवधि में हुई 56.33 इंच बारिश से कम है। 6 सितंबर तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जिले में 6 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसमें 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना बताई गई है। लगातार बारिश और नर्मदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।