Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पंचायत भवन में पटवारी ने पी शराब, VIDEO:सरपंच के कमरे में मांस भी मिला; फॉर्मर ID के काम से आए ग्रामीणों से की अभद्रता

INT News3 September 2026 at 10:53 am

जिले की जैतपुर तहसील की ग्राम पंचायत बोकरमार के पंचायत भवन का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हल्का पटवारी ज्ञान सिंह मार्गो कुछ लोगों के साथ एक कमरे में बैठे दिख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह वीडियो 25 अगस्त का है। उस दौरान पटवारी पंचायत भवन में शराब पी रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, कमरे में मांस भी रखा था। इसी दौरान फार्मर आईडी के काम से पंचायत भवन पहुंचे ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया, तो पटवारी ने उनसे अभद्रता की। वीडियो देने के बाद भी एक्शन नहीं लिया इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जैतपुर एसडीएम, तहसीलदार और आरआई समेत कई अधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत और वीडियो देने के बाद भी पटवारी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 अगस्त को वे फार्मर आईडी से जुड़े काम के लिए ग्राम पंचायत भवन पहुंचे थे। वहां सरपंच के कमरे में पटवारी कुछ लोगों के साथ बैठे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि कमरे में शराब पी जा रही थी और मांस भी रखा था। जब ग्रामीणों ने सरकारी भवन में शराब पीने का विरोध किया और अपने काम के बारे में पटवारी से पूछा, तो विवाद हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी नशे में उनसे अभद्रता करने लगे। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पटवारी ने खुद को राजघराने का बताकर उनसे दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों के अनुसार, पटवारी ने कहा कि अधिकारी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। 10 से तैनात हैं एक ही हल्का में ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी ज्ञान सिंह मार्गो करीब 10 साल से हल्का नंबर 54 में तैनात हैं। उनका आरोप है कि पंचायत भवन में शराब पीने की यह पहली घटना नहीं है। पटवारी अक्सर वहां शराब पीते हैं। ग्रामीणों ने इन आरोपों की जांच की मांग की है।