Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ग्वालियर में बेकाबू कार ने दंपती को मारी टक्कर:झांसी रोड पर खड़े वाहनों में जा घुसी, चालक गाड़ी छोड़कर भागा; महिला गंभीर, CCTV में कैद

INT News3 September 2026 at 10:41 am

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दंपती को टक्कर मार दी। हादसा कृष्णा मार्बल दुकान के पास हुआ। टक्कर में विजया नगर निवासी भूपेंद्र सुखीजा (49) और उनकी पत्नी घायल हो गए, जिसमें महिला की हालत गंभीर है। कार (MP07 AE 8053) ने दंपती को चपेट में लेने के बाद सड़क की दूसरी ओर खड़े वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। भागने की कोशिश में खड़े वाहनों से टकराई दंपती को टक्कर मारने के बाद चालक ने घायलों की मदद करने के बजाय कार भगाने की कोशिश की। हड़बड़ाहट और तेज रफ्तार के कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क की दूसरी ओर खड़े अन्य वाहनों से जा टकराई। इससे वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। ​CCTV में रिकॉर्ड हुआ पूरा घटनाक्रम दूसरी टक्कर के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाला। इसमें कार का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नजर आ रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली है। ​वाहन मालिक की जानकारी जुटाई झांसी रोड पुलिस ने भूपेंद्र सुखीजा के बयान और CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि वाहन मालिक की जानकारी जुटा ली गई है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।