national · दिल्ली
दिल्ली में आज होगी बारिश या छाए रहेंगे बादल ? जानें IMD का वेदर अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
दिल्ली का AQI 74
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई. इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 74 रहा.
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है
सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 3 September: MP में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल