समाचार · मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा में EOW का ट्रिपल रेड:प्रभारी EE के 3 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, रिकॉर्ड और कागजात खंगाले जा रहे
छिंदवाड़ा में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे के तीन ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे EOW की अलग-अलग टीमों ने छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल में दबिश दी। तीनों शहरों में एक साथ पहुंची EOW टीम
EOW ने छिंदवाड़ा की खान कॉलोनी स्थित केके सिंगारे के आवास, बालाघाट स्थित आवास और भोपाल के सरकारी क्वार्टर को जांच के दायरे में लिया है। तीनों स्थानों पर टीम अधिकारियों के साथ दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। DSP मनजीत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई
कार्रवाई डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। बताया गया है कि EOW को केके सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद गुरुवार सुबह तीनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। दस्तावेज और संपत्ति का रिकॉर्ड खंगाल रही टीम
छापे के दौरान EOW की टीम अधिकारियों के आवास और संबंधित परिसरों में मौजूद दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है। जांच में अधिकारी की घोषित आय और सामने आने वाली संपत्तियों के बीच संभावित अंतर की भी पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आएगी जानकारी
फिलहाल तीनों स्थानों पर EOW की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति, दस्तावेज और अन्य बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।