Thursday, 3 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सागर में रातभर में हुई 3इंच बारिश, सुबह से रिमझिम:मालथौन में सबसे ज्यादा 4 इंच पानी गिरा, आज भी बारिश का अलर्ट जारी

INT News3 September 2026 at 11:45 am

सागर में वेदर सिस्टम सक्रिय होने से जिले में बारिश का दौर जारी है। बुधवार रात सागर शहर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सागर में रातभर में 70.5 मिमी यानी करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं मालथौन में सबसे ज्यादा करीब 4 इंच पानी गिरा। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। मालथौन के अलावा इन इलाकों में भी बारिश राहतगढ़, बीना, खुरई, शाहगढ़, गढ़ाकोटा, रहली, देवरी और केसली में भी बारिश हुई। इन क्षेत्रों में करीब 1 इंच तक पानी दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 1.7 इंच बारिश हुई है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक 29.2 इंच बारिश, सामान्य से 27.5% कम सीजन में अब तक सागर जिले में 742.9 मिमी यानी 29.2 इंच औसत बारिश हो चुकी है। पिछले साल 3 सितंबर तक 1025.4 मिमी यानी 40.4 इंच बारिश हुई थी। इस लिहाज से इस साल अब तक 27.5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। जिले की सामान्य बारिश 1230.5 मिमी यानी 48.4 इंच है। यानी इस साल अब तक सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पूरा नहीं हो पाया है। निम्न दबाव कमजोर होगा, फिर भी बारिश जारी रहने के आसार मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश के आसपास बना निम्न दबाव अगले 12 घंटे में कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल सकता है। इसके बाद सिस्टम दक्षिणी उत्तरप्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। 4 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव संभव सिस्टम के सागर से दूर जाने पर बारिश का सीधा असर कम होने की संभावना है, लेकिन तत्काल बारिश थमने के आसार नहीं हैं। निम्न दबाव के केंद्र से गुजर रही मानसून ट्रफ और उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश तक बनी ट्रफ के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी। इसके चलते गुरुवार को भी जिले में बादल और रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है। 4 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।