समाचार · मध्य प्रदेश
नर्मदापुरम में युवा समागम-2026:125 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, सितंबर में शिक्षकों को भी मिलेगा सम्मान
नर्मदापुरम शहर में रविवार को प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवा समागम-2026 का आयोजन साईं कृष्णा हिल व्यू रिसॉर्ट में किया गया। मध्यप्रदेश कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज एवं आपदा अक्षय कोष प्रबंधन समिति (मप्र/छग) की ओर से आयोजित समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 125 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं को मिला मंच कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, युवाओं को सही दिशा देना और सामाजिक एकता को मजबूत करना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग, युवा, महिलाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुख्य अतिथि बीएचयू के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. सदाशिव कुमार द्विवेदी रहे। समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, डॉ. विनय दुबे, हेमंत दुबे, राजीव दीवान, कैलाश दुबे, संयोजक रवि दुबे, अशोक दुबे और संतोष दीवान ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में युवाओं से समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, खंडवा, इंदौर, भोपाल और देवास सहित अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। अंक लाना और जीवन में सफल होना अलग मुख्य अतिथि प्रो. सदाशिव द्विवेदी ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे दूसरे विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अंक लाना और जीवन में सफल होना अलग-अलग बातें हैं। धैर्य, नेतृत्व क्षमता और विनय भी जीवन में जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से अहंकार छोड़कर राष्ट्र, समाज और परिवार के हित में काम करने का आह्वान किया। सितंबर में शिक्षकों का होगा सम्मान पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवानिवृत्त और 65 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन शिक्षा के काम में लगाया और विद्यार्थियों का भविष्य बनाने में योगदान दिया। शिक्षक सम्मान कार्यक्रम सितंबर में इटारसी में आयोजित किया जाएगा