समाचार · छत्तीसगढ़
भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित:नंद कुमार साहू जिला संयोजक, गुलशन साहू को मिली सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
INT News9 August 2026 at 07:51 pm
भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसमें गुलशन साहू को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नंद कुमार साहू को जिला संयोजक बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अनुमति से विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बृजेश नाथ पांडेय के अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी घोषित की गई। नई कार्यकारिणी में गुलशन साहू के साथ ऋषभ मिस्त्री को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। ट्विनकल मनवानी और विशेष विद्रोही बघेल को मीडिया प्रभारी, जबकि दुलारी चतुर्वेदी को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। संगठन में अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।