समाचार · पंजाब
स्कूटर-कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद:लुधियाना में युवक पर बेसबॉल बैट और रॉड से हमला, 5 लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना के थाना डिविजन नंबर-2 क्षेत्र में गाड़ी से स्कूटर टकराने के बाद हुए विवाद में एक युवक पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल युवक की पहचान मुकेश शर्मा के रूप में हुई है। मुकेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि यह विवाद सड़क पर उनके दोस्त की गाड़ी से एक स्कूटर के टकराने के बाद शुरू हुआ था। स्कूटर सवार दो युवकों से बहस के बाद उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों को मौके पर बुला लिया। पीड़ित ने अपना मेडिकल कराया मुकेश के अनुसार, कुछ ही देर में तीन से चार लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बेसबॉल बैट और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया। इस हमले में मुकेश की बाजू और कान पर चोटें आईं। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर वहां से चले गए। घटना के बाद मुकेश शर्मा उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपना मेडिकल करवाया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने उन्हें घेरकर हमला किया। थाना डिविजन नंबर-2 की पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 190 और 191(3) के तहत मामला दर्ज किया है।