Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खंडवा: रोड निर्माण में घटिया मटेरियल इस्तेमाल करने का आरोप:ग्रामीण बोले-12 की जगह 4 बोरी सीमेंट का यूज करते हैं, PWD ने नोटिस जारी किया

INT News16 August 2026 at 02:47 pm

खंडवा के मोहद गांव में बीड़-मूंदी हाईवे पर सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम रखी जा रही है। बालू रेत की जगह डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक रात में भी सड़क का काम कराया जा रहा है। PWD ने शिकायत मिलने पर ठेकेदार को नोटिस देने और जांच के लिए इंजीनियर भेजने की बात कही है। बीड-मूंदी हाईवे के तहत मोहद गांव में टू-लेन सीसी रोड बनना था। ग्रामीणों ने बताया कि बजट की कमी बताकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। इसके बाद उन्होंने करीब तीन साल तक सड़क के लिए संघर्ष किया। फिर बाद में PWD ने एक करोड़ रुपए मंजूर किए। अब सड़क का काम शुरू हुआ है। खंडवा की एक कंपनी को इसका ठेका मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करा रही है। 12 बोरी की जगह 4 बोरी सीमेंट का इस्तेमाल गांव वालों का कहना है कि सड़क के निर्माण में खराब क्वालिटी के माल का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीमेंट-कांक्रीट में सीमेंट की मात्रा भी कम की जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने एक मिक्सर में 12 बोरी सीमेंट मिलाने की जानकारी दी थी। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर एक मिक्सर में सिर्फ 4 बोरी सीमेंट डाली जा रही है। PWD बोला-शिकायत पर ठेकेदार को नोटिस दिया PWD के कार्यपालन यंत्री नरेंद्रसिंह मंडलोई ने कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता मापदंड के अनुसार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। विभाग के इंजीनियर को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। टाइमकीपर और अन्य कर्मचारी भी साइट पर मौजूद हैं। मंडलोई ने कहा कि अगर रात में निर्माण कराया जा रहा है तो इसे बंद कराया जाएगा।