Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मऊगंज में नदी में डूबे दो किशोरों की मौत:नईगढ़ी के हरदी तिवारियान गांव में हुआ हादसा, SDRF ने निकाले शव

INT News16 August 2026 at 02:49 pm

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदी तिवारियान गांव में शनिवार शाम नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे नदी में उतरे थे। रविवार सुबह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस टीम ने लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव बरामद किए। मृतकों की पहचान हरदी तिवारियान निवासी 14 वर्षीय प्रकाश सिंह (पिता सुरेंद्र सिंह) और 13 वर्षीय ऋतिक मिश्रा उर्फ वंश (पिता राजकुमार मिश्रा) के रूप में हुई है। दोनों नईगढ़ी के संस्कारधानी विद्यालय में कक्षा छठवीं के छात्र थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोनों किशोर घर लौटे और भोजन कर नदी में नहाने चले गए। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। रात में अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ का खोजबीन अभियान रोक दिया गया था। रविवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा बचाव अभियान शुरू किया। सुबह करीब 6 बजे प्रकाश सिंह का शव बरामद कर लिया गया। दूसरे किशोर ऋतिक मिश्रा का शव सुबह करीब 11:45 बजे घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। एसडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि नदी का रास्ता संकरा और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू बोट से खोजबीन में परेशानी आ रही थी। टीम ने पानी में उतरकर कॉम्बिंग की और लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे शव को निकाला। नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी भेजा जाएगा। नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी भेजा जाएगा।