Wednesday, 18 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

शरद कपूर के बुरे हालात का बना रहे तमाशा? हाथ में पैसे थमाकर खिंचा रहे फोटो, बोले- 'क्या बदतमीजी है...'

INT News17 November 2026 at 10:35 pm

Sharad Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर (Sharad Kapoor) इन दिनों अपनी सेहत और आर्थिक मुश्किलों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने लोगों से मदद की अपील की थी, जिसके बाद कई लोग उनकी सहायता के लिए आगे आए. लेकिन अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मदद देने के तरीके पर नाराजगी जताई है.

हाथ में पैसे थमाने पर भड़के शरद

आपको बता दें कि शरद कपूर का यह वीडियो मंगलवार को हेमा चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो में अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री, अपने फैंस और मदद करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही कुछ गतिविधियों पर सवाल भी उठाए.

View on Instagram

ऐसे में शरद ने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार और सहयोग मिला है, जिसके लिए वह आभारी हैं. लेकिन कुछ लोग उनके हाथ में पैसे रखकर वीडियो बना रहे हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कौन क्या कर रहा है. अभिनेता ने इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा, "क्या बदतमीजी है."

हेमा चौधरी ने भी लगाई फटकार

शरद कपूर की मदद के लिए अपील करने वाली हेमा चौधरी ने भी लोगों से अभिनेता को परेशान नहीं करने की गुजारिश की. उन्होंने कहा कि उनका मकसद शरद की निजी हालत को सार्वजनिक करना नहीं, बल्कि उन्हें जरूरी मदद दिलाना था.

हेमा के मुताबिक, कुछ लोग अभिनेता की स्थिति समझे बिना उनसे जबरन बातचीत करने और वीडियो रिकॉर्ड करने पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि शरद इस समय सदमे में हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है. ऐसे में लोगों को उन्हें परेशान करने के बजाय उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए.

इलाज की जरूरत, दिखावे की नहीं

हेमा ने साफ किया कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे थे. शरद को इस समय मेडिकल मदद की जरूरत है और इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि अभिनेता की परेशानी को सोशल मीडिया पर तमाशा न बनाएं.

क्यों चर्चा में आए शरद कपूर?

दरअसल, शरद कपूर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिनमें उन्होंने अपनी आर्थिक परेशानियों और सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बारे में बताया था. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से आर्थिक, मानसिक और भावनात्मक सहयोग की अपील की थी. इसके बाद उनके फैंस और कई लोगों ने चिंता जताई.

बाद में अभिनेता ने अपनी सेहत को लेकर भी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि बार्सिलोना में लगी चोट से वह उबर रहे हैं. अपने चार पालतू कुत्तों को लेकर भी उन्होंने सफाई दी थी. शरद के मुताबिक, घर बदलने की तैयारी के चलते फिलहाल उन्हें एक एनिमल वेलफेयर सेंटर में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार के मुरीद हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले-'आई लव लखनऊ यार', शहर के बदलाव पर कही ये बात