sports
सिंगापुर चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे दीपक, चैतन्य और रणवीर, डीजीसी को होनहारों पर नाज
INT News11 July 2026 at 10:35 pm

नई दिल्ली, 11 जुलाई। आगामी सिंगापुर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दीपक यादव, चैतन्य पांडे और रणवीर मित्रू का चयन हुआ है। शनिवार को इन तीन युवा गोल्फरों के लिए दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) में सम्मान और विदाई समारोह आयोजित किया गया।