national · राजस्थान
2047 तक अर्थव्यवस्था में पर्यटन का योगदान 10 प्रतिशत तक बढ़ाना है: गजेंद्र सिंह शेखावत
INT News11 July 2026 at 10:59 pm

जयपुर, 11 जुलाई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में पर्यटन क्षेत्र के योगदान को वर्तमान छह प्रतिशत से बढ़ाकर 2047 तक 10 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।