national · राजस्थान
राजस्थान रेप केस: हनुमान बेनीवाल की मांग- बच्चों के यौन शोषण के दोषियों को सरेआम फांसी दे सरकार
INT News11 July 2026 at 10:51 pm

जयपुर, 11 जुलाई। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद और राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को श्रीगंगानगर में 13 साल की लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न की निंदा की। उन्होंने ऐसे अपराधों के दोषियों को शहर के चौराहों पर सबके सामने फांसी देने का कानून बनाने की मांग की।