Sunday, 12 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

धान खरीदी में 81 लाख की गड़बड़ी:कबीरधाम जिले के तीन उपार्जन केंद्रों के प्रबंधकों पर FIR,16 लाख नकद जब्त, सभी आरोपी फरार

INT News11 July 2026 at 11:02 pm

कबीरधाम जिले के तीन धान उपार्जन केंद्रों में 81 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद पुलिस ने समिति प्रबंधकों, फील्ड प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में मुख्य आरोपी समिति प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के घर से 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, लैपटॉप और सीपीयू भी जब्त किए गए हैं। जिला सहकारी बैंक मर्यादित राजनांदगांव की सहसपुर लोहारा शाखा के प्रबंधक संतोष कुमार गंधर्व ने 24 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि संयुक्त जांच दल के निरीक्षण में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी और खाली बारदाने के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। शासन को 81.19 लाख का नुकसान जांच में सहसपुर लोहारा, बासिनझोरी और बिरनपुर कला धान उपार्जन केंद्रों में समिति प्रबंधकों, फील्ड प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की मिलीभगत से शासन को 81,19,502 रुपये का आर्थिक नुकसान पहुंचाने की पुष्टि हुई। तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 316(5) और 3(5) के तहत तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। मुख्य आरोपी के घर से 16 लाख नकद बरामद जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी गंगादास मानिकपुरी के घर की तलाशी ली। आरोपी फरार मिला, लेकिन तलाशी में करीब 16 लाख रुपये नकद, विभिन्न बैंकों की पासबुक, लैपटॉप और सीपीयू जब्त किए गए। पूछताछ में परिवार के सदस्य नकदी के स्रोत के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। फरार आरोपियों की तलाश जारी पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना तंत्र सक्रिय कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।