national · उत्तर प्रदेश
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में राम मंदिर चंदा चोरी मामले की जांच हो: अभिषेक दत्त
INT News11 July 2026 at 10:36 pm

सूरत, 11 जुलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं कर्नाटक के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त ने शनिवार को सूरत दौरे के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित विवाद, पंजाब कांग्रेस की स्थिति, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और महाराष्ट्र के सिद्धिविनायक मंदिर प्रकरण पर पार्टी का पक्ष रखा।