Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

Bihar Ka Mausam: बिहार में 23 से 28 सितंबर तक कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का डबल अलर्ट, IMD ने चेताया

INT News22 September 2026 at 02:56 pm

Bihar Ka Mausam : बिहार में 23 से 28 सितंबर के बीच मौसम लगातार बदलता रहेगा. 23 सितंबर को सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. 24 और 25 सितंबर को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ तेज बारिश, गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चल सकती है. 26 सितंबर से मौसम में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा और कई जिलों में अलर्ट हट जाएगा. 27 सितंबर को कुछ जिलों में ही येलो अलर्ट रहेगा, जबकि 28 सितंबर को ज्यादातर जिले सामान्य रहेंगे और सिर्फ कुछ इलाकों में येलो अलर्ट होगा.

23 सितंबर को पूरे बिहार में येलो अलर्ट

23 सितंबर को बिहार के सभी 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवा भी चल सकती है. मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले में रहने से बचने की सलाह दी गई है.

24 सितंबर को 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

24 सितंबर को मौसम ज्यादा खराब रहने वाला है. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश के साथ गरज और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ जगह बहुत तेज बारिश भी हो सकती है. बाकी 17 जिलों बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट है.

25 सितंबर को 17 जिलों में फिर ऑरेंज अलर्ट

25 सितंबर को भी कई इलाकों में मौसम खराब रहेगा. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट है.

इन जगहों पर गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवा चल सकती है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, पटना, अरवल और जहानाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

26 सितंबर को 24 जिलों में येलो अलर्ट

26 सितंबर से मौसम में कुछ राहत दिखेगी. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में येलो अलर्ट है.

पटना, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, नवादा, जमुई, बांका और गया में कोई अलर्ट नहीं है. यानी दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में 26 सितंबर से मौसम पहले के मुकाबले सामान्य होने लगेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

27 सितंबर को 19 जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

27 सितंबर को अलर्ट वाले जिलों की संख्या और कम हो जाएगी. इस दिन पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है. इस दिन तेज हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

28 सितंबर को सिर्फ 12 जिलों में येलो अलर्ट

28 सितंबर तक मौसम काफी हद तक सामान्य होने लगेगा. इस दिन सिर्फ पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में येलो अलर्ट है. बाकी जिलों में कोई अलर्ट नहीं है. यानी 28 सितंबर को बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी