Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Heavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनी

INT News2 September 2026 at 05:59 am

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 2 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 5 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश में जबकि 2 से 7 सितंबर तक उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

वहीं, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 3 से 4 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 3 से 5 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, जबकि 2 सितंबर और 6-7 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बिहार (जैसे सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार) में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी जिलों (जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद) में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Heavy Rain Alert : बारिश को लेकर अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट; जानें 7 सितंबर तक का हाल

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

राजस्थान में 2-3 सितंबर से भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश का असर बढ़कर भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग तक पहुंचने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कोटा और आसपास के जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून कमजोर रहेगा. हालांकि, 4 से 6 सितंबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 8 सितंबर से पूरे राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: UP Weather Forecast: यूपी में मौसम का बिगड़ा मिजाज, IMD लखनऊ ने भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट किया जारी

छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, 2 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 3 से 5 सितंबर तक येलो अलर्ट रहेगा.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम?

2 सितंबर को भी झारखंड में मौसम खराब रह सकता है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. 3 और 4 सितंबर को भी कई जगहों पर गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं.