Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मातृ शक्तियों ने किया जलाभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ

INT News14 August 2026 at 05:52 am

भास्कर संवाददाता | खंडवा प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में चल रहे अखंड “ओम नमः शिवाय” जाप और हनुमत शक्ति जागरण महा अनुष्ठान के तहत गुरुवार को विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने कांवड़ जल चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। टाकलीमोरी, सतवाड़ा, कोठवाड़ा, खपरी सहित अन्य गांवों से महिलाएं पैदल चलकर मंदिर पहुंचीं। पंडित अश्विन खेड़े के अनुसार दोपहर में शुक्ला कॉलोनी क्षेत्र की महिलाओं ने शिव-पार्थेश्वर का पूजन किया। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने शहरवासियों से अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि पाठ गणना में उपयोग किए गए चने एक बड़े हंडे में एकत्र कर मंदिर परिसर में स्थापित किए जाएंगे। यह स्थापना 29 को समापन दिवस पर संतों की उपस्थिति में प्रस्तावित है, जिसमें वरिष्ठ संत रामानंद की मौजूदगी भी बताई गई है। अखिलेश गुप्ता ने कहा कि मुहूर्त के अनुसार उसी स्थल पर हनुमान प्रतिमा की स्थापना भी जल्द होगी।