Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

16 अगस्त को जिला स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन

INT News14 August 2026 at 05:52 am

खंडवा | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के संरक्षण में 16 अगस्त को जिला स्तरीय महिला जागृति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सूरजकुंड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे पंजीयन से की जाएगी। गायत्री परिवार के जिला स्वास्थ्य प्रभारी अजय लाड़ के अनुसार सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन, देवपूजन और अतिथि सत्कार किया जाएगा। 11.30 बजे युग संगीत और जिला प्रतिवेदन प्रस्तुत होगा, जबकि 11.45 बजे अतिथियों का उद्बोधन रखा गया है। दोपहर 12.45 बजे "आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी' विषय पर कार्यक्रम होगा। सम्मेलन के समापन सत्र में दोपहर 2.45 बजे सत्संकल्प पाठ के साथ शांतिपाठ कराया जाएगा।