entertainment
अमिताभ बच्चन ने बताया देर रात मैच देखने का तरीका, बोले- जया की नींद खराब न हो इसलिए मैं और अभिषेक हेडफोन लगाते हैं
INT News17 August 2026 at 09:01 am

मुंबई, 17 अगस्त। मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18' से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में अभिनेता अक्सर निजी जिंदगी या अपनी जिंदगी के यादगार पलों का खुलासा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि वे और उनके बेटे अभिषेक बच्चन देर रात तक गेम या मैच देखते हुए मजेदार हरकतें करते हैं।