national
तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 किमी से अधिक लगी लंबी कतार
INT News17 August 2026 at 09:20 am

देवघर, 17 अगस्त। सावन की तीसरी सोमवारी पर देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ धाम आस्था के महासागर में बदल गया। मनोकामना ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पवित्र जल से जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु देवघर पहुंचे। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती गई और सोमवार सुबह तक यह 12 किलोमीटर से अधिक लंबी हो गई।