national · उत्तर प्रदेश
युवा साथियों के हाथों में राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी, तिरंगा देश के प्रति समर्पण का प्रतीक : सीएम योगी
INT News17 August 2026 at 09:08 am

लखनऊ, 17 अगस्त। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पांच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का महाअभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को नई ऊर्जा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखकर मन हर्षित होता है कि तिरंगा अभियान के साथ प्रदेश के युवा और समाज के सभी वर्ग पूरे उत्साह से जुड़ रहे हैं।