national · बिहार
लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए प्रशासन को दिए निर्देश
INT News17 August 2026 at 09:06 am

पटना, 17 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम में हुई भगदड़ की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।